रिंकू लोहारी का बुजुर्गों व युवाओं ने किया सम्मान, दिए गए उपकरण
रिंकू लोहारी का बुजुर्गों व युवाओं ने किया सम्मान, दिए गए उपकरण
रिंकू लोहारी का बुजुर्गों व युवाओं ने किया सम्मान – दिव्यांगों को एक करोड़ के दिए गए उपकरण
फोटो परिचय- बुजुर्गों को उपकरण देते भाजपा नेता रिंकू लोहारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी का सहनीपुर, असनी, गौराकला, आधारपुर, सरैला, चंदीपुर, हुसैनगंज आदि गांवों में बुजुर्गों व युवाओं ने माला पहनाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत के पश्चात रिंकू लोहारी ने बुजुर्गों व दिव्यांगों को एक करोड़ रूपए के उपकरण बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। श्री लोहारी ने बताया कि क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। नौजवान साथियों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। बुजुर्गों को उपकरण व दिव्यांगजनों की सेवा मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। आधारपुर, असनी, सरैला, गौराकला, गौरा चुरियानी, चंदीपुर, सहनीपुर व अन्य क्षेत्र में जनता जो सम्मान देती है उसके लिए जीवनभर आभारी रहेंगे। स्वागत कार्यक्रम में बच्चा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, सनी सिंह, विकास दुबे, नीरज अग्निहोत्री के अलावा प्रधान भी उपस्थित रहे।