फरारी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार का इनामी दबोचा

 फरारी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार का इनामी दबोचा

जबरन वसूली के मामले में लंबे समय से था वांछित, कोर्ट ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
संवाददाता दीपक धुरिया जालौन– कालपी, जालौन। जबरन वसूली के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को कालपी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी संबंधित मामले में वांछित चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *