मनचलों पर पुलिस की नजर, बेटियों को अधिकारों का हथियार
– मिशन शक्ति ने संभाली कमान, बाजार से गांव तक महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।



