पुलिस कर्मियों ने ली मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ

    पुलिस कर्मियों ने ली मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ
– एसपी ने पुलिस लाइन में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
फोटो परिचय- संविधान की प्रस्तावना पढ़ते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के मूल आदर्शों व मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया और संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसमें निहित आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने आचरण में संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा जनसेवा और कानून व्यवस्था से जुड़े दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *