चक बिसौली के घरों में घुस रहा बारिश का पानी,व्यवस्था कराए जाने की मांग
चक बिसौली के घरों में घुस रहा बारिश का पानी,व्यवस्था कराए जाने की मांग
चक बिसौली के घरों में घुस रहा बारिश का पानी
– पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग
फोटो परिचय- कलेक्ट्रेट में शिकायती पत्र देने के लिए खड़े ग्रामीण। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चक बिसौली में बारिश के बीच घरों में पानी घुसने से उत्पन्न हो रही परेशानी के बाबत डीएम से शिकायत करते हुए पानी निकासी की जल्द व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि अत्याधिक बरसात के कारण घरों के अंदर पानी घुस रहा है। जिससे गृहस्थी व खाद्यान्न नष्ट हो रहा है। जानवरों व जनमानस का जीना दुश्वार है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या को दृष्टिगत रखते हुए जल्द से जल्द जल निकासी कराए जाने की मांग की है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर श्रीराम लोधी एडवोकेट, संजय कुमार, बुधराज, सुखलाल, श्रीमती देवी, रामलखन, राम सिंह, मुकेश लोधी, फूलचन्द्र, सुखराम, राजेन्द्र, राजा, दीप कुमार आदि मौजूद रहे।