अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

    बेरूई में श्रद्धा के साथ मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज असोथर– भाजपा असोथर मंडल के कधिया सेक्टर अंतर्गत बूथ संख्या 272, ग्राम बेरूई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा असोथर मंडल महामंत्री साहिल शर्मा के दरवाजे पर किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सेक्टर अध्यक्ष अरुण शर्मा, बूथ अध्यक्ष संदीप साहू, मंडल मंत्री एवं युवा मोर्चा के घनश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा पर चर्चा करते हुए उनके विचारों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान चिंतक थे, जिन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रस्तुत किया। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रनिष्ठा और समाजसेवा की प्रेरणा देता है। भाजपा मंडल महामंत्री साहिल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उनका अंत्योदय का विचार हमें यह प्रेरणा देता है कि विकास और सेवा का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *