कॉलेज में सड़क सुरक्षा की शपथ, एक हजार छात्रों ने लिया सुरक्षित यातायात का संकल्प

     सुखदेव इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा की शपथ, एक हजार छात्रों ने लिया सुरक्षित यातायात का संकल्प
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है (मेजर संजय कुमार)


एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पीआईयू कानपुर के परियोजना निदेशक पंकज यादव के निर्देशन एवं त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में सुखदेव इंटर कॉलेज, खागा में सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित सड़क पार करने के तरीकों की जानकारी दी गई और जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।प्रधानाचार्य मेजर संजय कुमार ने कहा, “सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

” वहीं, राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *