शिवराजपुर में दिवाली की खुशियां बांटी, वितरित की पूजन सामग्री

 शिवराजपुर में दिवाली की खुशियां बांटी
– आधा सैकड़ा परिवारों को वितरित की पूजन सामग्री
फोटो परिचय- जरूरतमंद परिवारों को पूजन सामग्री वितरित करते समाजसेवी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। विकास खंड मलवां के ग्राम शिवराजपुर में शनिवार की शाम दिवाली की खुशियां साझा की गईं। श्री बालाजी सेवा न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर के नेतृत्व में आधा सैकड़ा जरूरतमंद, गरीब, दिव्यांग परिवारों को दिवाली की पूजन सामग्री वितरित की गई। ट्रस्ट की ओर से परिवारों को मिठाई, लइया, गट्टा, मिट्टी के दीप और पूजन सामग्री आदि वितरित की गई। जिससे सभी परिवार हर्षाेल्लास के साथ दीपावली का पर्व मना सकें। समाजसेवियों ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है। सच्ची दिवाली तभी है जब हर घर में दीप जले व हर चेहरे पर मुस्कान हो। इसी उद्देश्य के साथ हर वर्ष जरूरतमंद परिवारों के बीच दिवाली सामग्री का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, जैविक किसान वीरेंद्र यादव, युवा उद्योगपति रजनीकांत अवस्थी, शिवशंकर सिंह परिहार, आदर्श सिंह चौहान, ऋतिक ओमर, शिवम सिंह, राहुल कपाड़िया, हरेन्द्र प्रताप, विवेक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *