जिले में एक लाख सदस्य बनाने का क्षत्रिय महासभा ने लिया संकल्प
जिले में एक लाख सदस्य बनाने का क्षत्रिय महासभा ने लिया संकल्प
जिले में एक लाख सदस्य बनाने का क्षत्रिय महासभा ने लिया संकल्प
– 20 से अधिक पदों पर नए पदाधिकारियों की ताजपोशी
फोटो परिचय- नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते अध्यक्ष। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए रविवार को कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित कर विस्तार अभियान का बिगुल बजा दिया। कलेक्टरगंज में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रकोष्ठों एवं पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया और संगठन की जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में रंजना सिंह को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, तिलकराज सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, देवेश सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी युवा, आरपी सिंह भदौरिया को जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, समरवीर सिंह चौहान को जिला उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. अभिषेक सिंह को जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, रवि परिहार को जिला उपाध्यक्ष युवा तथा पंकज सिंह तोमर को बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह दीपक सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष युवा विधि प्रकोष्ठ, महेश सिंह और शिवम सिंह भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष युवा विधि प्रकोष्ठ, अजीत सिंह भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष युवा, लोकेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, शौर्य प्रताप सिंह को नगर अध्यक्ष युवा, सुधांशु सिंह परिहार को नगर उपाध्यक्ष युवा, चंदन सिंह राणा को जिला संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ, अभिमन्यु ठाकुर को नगर मंत्री युवा, अंशुमान सिंह को नगर उपाध्यक्ष तथा मदन सिंह परिहार को जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने घोषणा किया कि प्रत्येक रविवार नगर, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार अभियान लगातार चलाया जाएगा। जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जल्द पूरा करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेंद्र सिंह चौहान, अमित सिंह परिहार, शैलेंद्र सिंह, राज सिंह भदौरिया, मनोज कुमार सिंह, अमर सिंह गौर, मधु सिंह भदौरिया, लक्ष्मी सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।