Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 फाउंडेशन के दो सदस्यों ने बचाई जरूरतमंद की जान, किया रक्तदान - Azra News
फाउंडेशन के दो सदस्यों ने बचाई जरूरतमंद की जान, किया रक्तदान
फाउंडेशन के दो सदस्यों ने बचाई जरूरतमंद की जान, किया रक्तदान
जन्मदिन व पुण्यतिथि पर किया रक्तदान
– फाउंडेशन के दो सदस्यों ने बचाई जरूरतमंद की जान
फोटो परिचय- रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब मानस रक्तकेंद्र में ए पॉजिटिव रक्त की कमी की सूचना मिलते ही सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के दो सदस्य तत्काल रक्तकेंद्र पहुंचे और स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज की सहायता की।
मुराइन टोला के सभासद एवं अधिवक्ता ऋतिक पाल ने अपने जन्मदिन को यादगार और समाज के लिए प्रेरणादायी बनाते हुए अपना 8वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं ध्रुव कुमार यादव ने अपने पिता की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 34 वां स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का अनूठा संदेश दिया। दोनों रक्तदाताओं के इस प्रेरणादायी कार्य की मानस रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन साबित हो सकता है और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान के बाद ऋतिक पाल और ध्रुव कुमार यादव ने युवाओं एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसरों को रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से यादगार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल, विष्णु सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।