चौडगरा से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,भेजी पांचवीं राहत खेप

     चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी पांचवीं राहत खेप
चौडगरा से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फोटो परिचय- राहत खेप वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दीनदयाल सेवा भारती संस्थान की ओर से राहत सामग्री की पांचवीं खेप शनिवार को रवाना की गई। चौडगरा से राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर चित्रकूट के लिए रवाना किया गया। इस खेप में बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन, कपड़े और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेजी गई है।
संस्थान के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरत को देखते हुए संस्थान लगातार राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा, अग्निपीड़ित परिवारों की सहायता तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण समेत विभिन्न सेवा कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मधु सिंह, अनिल सिंह, शैलेष सिंह, सुधीर पांडे, नवल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *