कांग्रेस नेता मनोज गुप्ता के निधन से पार्टी में शोक की लहर
कांग्रेस नेता मनोज गुप्ता के निधन से पार्टी में शोक की लहर
कांग्रेस नेता मनोज गुप्ता के निधन से पार्टी में शोक की लहर
– पार्टी ध्वज के साथ किया अंतिम संस्कार
फोटो परिचय- पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज डालते कांग्रेसी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज गुप्ता उर्फ घायल का शनिवार सुबह करीब छह बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हुई इस घटना से पार्टीजन स्तब्ध रह गए। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे।
दोपहर करीब तीन बजे भृगुथौरा धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पार्टी ध्वज के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, शिवाकांत तिवारी, पार्टी प्रवक्ता इंजीनियर डीपी दुबे, उपाध्यक्ष मणि प्रकाश दुबे, अरुण जायसवाल, आदित्य श्रीवास्तव, ओम प्रकाश कोरी, राजू लोधी, कैलाश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने स्वर्गीय मनोज गुप्ता उर्फ घायल को पार्टी का बेहद निष्ठावान, समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार ने अपना एक समर्पित साथी खो दिया है। उनकी कमी संगठन को लंबे समय तक खलेगी। कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।