जुए के बड़े अड्डे पर छापेमारी में छह गिरफ्तार, 2.20 लाख रुपए बरामद
जुए के बड़े अड्डे पर छापेमारी में छह गिरफ्तार, 2.20 लाख रुपए बरामद
जुए के बड़े अड्डे पर छापेमारी में छह गिरफ्तार, 2.20 लाख रुपए बरामद
– दो से तीन दिनों से ट्यूबवेल के कमरे में चल रहा था हार-जीत का खेल
– तीन बाइक व छह मोबाइल भी पुलिस ने किए बरामद
फोटो परिचय-पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी व बरामद रूपए व मोबाइल। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिले में अपराधियों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदकी पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी में मौके से 2.20 लाख रुपये नकद, छह एंड्रायड मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।
बिन्दकी कोतवाली के निरीक्षक अपराध श्याम प्रकाश पाण्डेय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लालौली चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पीछे ट्यूबवेल के कमरे में जुए का फड़ सजाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर छह आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से फड़ पर लगी 1.73 लाख रुपये से अधिक की नकदी व तलाशी में 46300 रुपये बरामद किए। कुल बरामद रकम 2.20 लाख रुपये है। इसके अलावा छह एंड्रायड मोबाइल, इस्तेमाल किए गए ताश के चार गड्डी (208 पत्ते), 52-52 पत्तों वाली सील पैक 39 गड्डियां और तीन मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गईं।
गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र कुमार पुत्र लक्ष्मीशंकर अवस्थी निवासी तेंदुली थाना बिंदकी, संजय सिंह पुत्र सहदेव सिंह निवासी ब्राह्मण टोला थाना खागा, राजू सिंह पुत्र महादेव सिंह निवासी ग्राम गढ़ी थाना खागा, लतीफ अहमद पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला महाजरी कोतवाली नगर, नफीस पुत्र याकूब खान निवासी ब्राह्मण टोला थाना खागा और विपिन पुत्र वेदप्रकाश तिवारी निवासी सिविल लाइन कोतवाली नगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले भी जुआ, धोखाधड़ी, विद्युत अधिनियम और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। खासकर राजेंद्र कुमार व राजू सिंह का पूर्व में भी जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई का इतिहास सामने आया है। इस मामले में थाना बिंदकी में मुकदमा अपराध संख्या 400/2026 धारा 112 बीएनएस एवं 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध श्याम प्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक दिलीप यादव, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल शिवप्रकाश पाल, कांस्टेबल अजय रघुवंशी, कांस्टेबल विमल कुमार, महिला कांस्टेबल रेशमा बानो और रिजर्व कांस्टेबल आकाश सिंह शामिल रहे।