अज्ञात कारणों से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख,अन्य लघु खबरों के साथ

       अज्ञात कारणों से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
– किसान का रोकर बुरा हाल
फोटो परिचय-  धू-धूकर जलती गेहूं की फसल।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर- कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गांव में सोमवार को खेत में रखी पांच बीघे फसल जलकर राख हो गई। आग अज्ञात कारण से लगी। गांव निवासी किसान विमलेश कुमार के खेत में पांच बीघे फसल के बोझ रखे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से गांव के किसान को करीब 75 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
किसान की फसल अचानक आग लग गई। सूखी फसल के बोझ आग में बदल गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। पहले ही दमकल टीम मौके पर आग को काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय सिंह ने बताया कि किसानों की फसल का सही मुआवजा नहीं मिला तो सीएम तक शिकायत की जाएगी।
—————————————- 
 बाइकों की भिड़ंत में दम्पति सहित तीन घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली मोड़ पर मंगलवार की सुबह बाइकों की हुई भिड़ंत में दम्पति समेत तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहिरन खेड़ा निवासी श्याम लाल 18 वर्षीय पुत्र लवलेश अपने परिवार के भाई बाहर नौकरी करता है। उसे लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नरतौली मोड़ के पास पहुंचा तभी इसी थाने के मोहल्ला मेवाती निवासी शमशाद का 32 वर्षीय पुत्र नाहिद अपनी 23 वर्षीय पत्नी अफसाना के साथ बाइक से आ रहा था। तभी दोनो बाइकों में भिडन्त हो गयी जिससे तीनों घायल हो गये। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
————————————– 
महिला समेत दो ने खाया जहर
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत महिला समेत दो लोगो ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार खागा कोवताली क्षेत्र के शिवदत्त का पुरवा गांव निवासी रामचन्द्र की 40 वर्षीय पुत्र निशा देवी घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी प्रकार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलेमाबाद निवासी शिवगोपाल का 21 वर्षीय पुत्र लवकुश ने मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों द्वारा जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब दोनो की हालत बिगडने लगी तो परिजनो ने उन्हे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया।
———————————– 
महिला को सर्प ने डसा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम कोण्डार मंगलवार की दोपहर घर के अंदर बैठी 40 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोण्डार गांव निवासी राम मिलन ंिसंह की पत्नी सगीता देवी अपने घर के में बैठी थी तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *