57 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली उपज, किसानों से किया संवाद,सामने क्रॉप कटिंग

  डीएम ने अपने सामने कराई धान की क्रॉप कटिंग
– 57 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली उपज, किसानों से किया संवाद
फोटो परिचय- धान की क्रॉप कटिंग करवातीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। धान की वास्तविक उत्पादकता का आंकलन करने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सदर तहसील के तेलियानी ब्लॉक अंतर्गत कसेरुवा गांव में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया। उन्होंने कृषक मंतूरा देवी पत्नी रामबाबू के खेत गाटा संख्या 638 में अपनी मौजूदगी में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की फसल की कटाई और मड़ाई कराई। प्रयोग में 24.33 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर औसत उत्पादकता 57 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर फसल उत्पादन व कृषि उत्पादकता की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ नकदी फसलों और औद्यानिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही जैविक खेती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसान खेती के आधुनिक और बेहतर तरीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास करें। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त उपज का सही आकलन शासन द्वारा निर्धारित ऐप पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि जनपद की वास्तविक कृषि उत्पादकता का आंकड़ा तैयार हो सके। इस अवसर पर तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, राजस्व लेखपाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *