विश्व योग दिवस पर 21 जून को गंगा तट पर होगा योगा, 25  जून से

   नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक का जनपद आगमन पर हुआ स्वागत, – विश्व योग दिवस पर 21 जून को गंगा तट पर होगा योगा, 25  जून से
गंगा घाटों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान l फतेहपुर l उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी नमामि गंगे विभाग के प्रदेश एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ — संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया l नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिम्पल ने पदाधिकारियों के साथ नमामि गंगे विभाग के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित को

अंगवस्त्र, पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l वाराणसी से आए रात्रि प्रवास के इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नमामि गंगे विभाग के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज पनी में आयोजित बैठक में आगामी 21 जून को गंगा तट के किनारे योग दिवस पर योगा करने के निर्देश दिए। साथ ही 25 जून से जनपद के सभी गंगा घाटों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का कार्यक्रम तय किया l उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा राज्य सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास का संकल्प निरंतर सशक्त हो रहा है। नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिम्पल ने बताया कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को गंगा तट पर होगा योगा एवं 25 जून से


गंगा घाटों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा l इस दौरान नमामि गंगे के अतुल गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, अनूप भदौरिया, श्रीमती गीता दीक्षित, विधि दीक्षित, मनीष बाजपेयी,सुरेंद्र पाठक, राजेश खन्ना,मनोज सोनी, आशीष अगहरी, आदि रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *