प्रेमिका को बुलाने और शादी की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ा युवक
दो घंटे तक पुल पर बैठकर देता रहा आत्महत्या की धमकी प्रेमिका के पहुंचते ही उतरा नीचे
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा– प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक शुक्रवार सुबह केन नदी स्थित रेलवे पुल पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। युवक प्रेमिका को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा। प्रेमिका के नहीं आने पर पुल से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की पहल पर प्रेमिका को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद युवक पुल से नीचे उतरने को तैयार हुआ।

