श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के वार्षिकोत्सव पर उमड़ा सैलाब

     श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के वार्षिकोत्सव पर उमड़ा सैलाब
फोटो परिचय-  श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के वार्षिकोत्सव में भाग लेते श्रद्धालु।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के पथरकटा चौराहा स्थित सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण भगवान जी का चतुर्थ वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूजन, हवन, सुंदरकांड पाठ, आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन एवं पूजन में सहभागिता निभाई। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दोपहर बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। आयोजन माता शीतला देवी एवं पिता स्वर्गीय राजनारायण जायसवाल की स्मृति में स्वर्गीय रामचंद्र जायसवाल द्वारा निर्मित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जायसवाल परिवार सहित सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *