JOSH स्कॉलरशिप परीक्षा का भव्य आयोजन,1500 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

    सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, फतेहपुर में JOSH स्कॉलरशिप परीक्षा का भव्य आयोजन, 1500 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

पंकज मौर्या की खबर अजरा न्यूज फतेहपुर फतेहपुर, 22 नवंबर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, फतेहपुर एवं मलवां परिसर में आज JOSH स्कॉलरशिप परीक्षा के प्रथम प्रारंभिक चरण का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में दोनों परिसरों को मिलाकर लगभग 1500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिससे पूरे आयोजन में अभूतपूर्व उत्साह और शैक्षणिक वातावरण देखने को मिला।
JOSH स्कॉलरशिप परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस पहल के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को आकर्षक छात्रवृत्ति एवं अन्य शैक्षणिक प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी प्रतिभा को उचित मंच मिल सके।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि जयपुरिया का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना भी है। JOSH जैसी पहल इसी सोच का सशक्त उदाहरण है।
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य गायत्री प्रसाद मिश्रा, र्य, प्रबंधन, सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकगण, प्रशासनिक टीम, परिवहन विभाग, सुरक्षा कर्मियों एवं सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी टीमों के समन्वित प्रयासों और समर्पण से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास और उत्साह ही विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *