पंकज मौर्या की खबर अजरा न्यूज फतेहपुर— धर्म संस्कृति एवं राष्ट्र रक्षा हेतु विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान आज से प्रारंभ हुआ। भारत सहित दुनिया के अनेक देशों में रहने वाले हिंदू समाज को संगठित कर जाति, पंथ, संप्रदाय, के भेद को भूलकर भारत माता को पुनः विश्व गुरु के आसन पर विराजमान कराने के लिए हिंदुओं के सभी संप्रदायों के गुरुओं और पूज्य संतों के आशीर्वाद तथा हिंदू समाज के प्रमुख विचारकों के गहन विचार विमर्श से हिंदू समाज की रक्षा के लिए संकल्पित संगठन विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान आज दिनांक 22 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर के 06 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसी के अनुक्रम में इस इस अभियान का उद् घाटन फतेहपुर राधा नगर शिव मंदिर में हुआ।
कार्यक्रम में समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित हुए उपस्थित समुदाय को विश्व हिंदू परिषद के कार्यों, संकल्पों, लक्ष्यों, के संबंध में बताया गया एवं हितचिंतक अभियान में सहयोग करने और सपरिवार हितचिंतक बनने और बनाने का अनुरोध किया गया । इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनायक संतोष, जिला मंत्री लोकेश गुप्त,ने अपने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर समाज के राम औतार, रामस्वरूप,शिव कृपाल,जयप्रकाश फ़ौजी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला सह मंत्री मनमोहन साहू, एवं विष्णुकांत, जिला संयोजक बजरंग दल सानू सिंह, जिला सेवा प्रमुख अभिनव यादव, जिला मठ मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख शैलेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल अनुराग अग्रहरि, नगर सहसंयोजक आयुष, भिटौरा प्रखंड कार्य अध्यक्ष बच्चू लाल मौर्या, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में उद्घाटन के दौरान हित चिंतक बनाने के बाद विश्व हिंदू परिषद के टीम में घर-घर संपर्क करके हित चिंतक बनाए।