मिस्टर रंगबाज, एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर लॉन्च हुआ,151 विभूतियों को अवार्ड्स
मिस्टर रंगबाज, एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर लॉन्च हुआ,151 विभूतियों को अवार्ड्स
रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर लॉन्च हुआ, बॉलीवुड फिल्म एक्टर सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फ़िल्मों में नज़र आएंगे
फिल्म * मिस्टर रंगबाज * एवं फिल्म * गंगा गोमती *का मुहुर्त 25 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में होगा एवं फिल्म की शूटिंग दीपावली के बाद शुरू होगी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ लखनऊ,– पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द लिली विलास, कृष्णानगर, लखनऊ में इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 (सीजन-4), सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बॉलीवुड एवं भोजपुरी फिल्म कलाकारों के भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, फिल्म, संगीत, व्यापार एवं समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 151 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले आगामी दो फिल्मों ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर लॉन्च किया गया। दोनों फिल्मों का मुहूर्त 25 अक्टूबर 2026 को राजधानी लखनऊ में किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता सुनील रॉकी इन दोनों फिल्मों में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
दोनों फ़िल्मों की शूटिंग एक साथ दीपावली के बाद शुरू हो जायेगी
दोनों फ़िल्मों को फरवरी एवं मार्च 2027 में सभी सिनेमा घरों में फिल्म को रिलीज़ किया जायेगा
फिल्म में काम करने के लिए इच्छुक मेल/फीमेल कलाकार अपनी प्रोफ़ाइल डिटेल्स व्हाट्सएप नम्बर 8707038023 पर भेज सकते हैं
पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स (सीज़न – 4) में 151 विभूतियों को इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को आमंत्रित किया गया था, किंतु लखनऊ से बाहर होने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी एवं विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी (गुड्डू भैया) तथा पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया डॉ. राजेश्वर सिंह के जनप्रतिनिधि रमाशंकर त्रिपाठी एवं पार्षद के.एन. सिंह उपस्थित रहीं जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत जेएमडी ग्रुप के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। एस.के. सक्सेना ने “ना मुंह छिपा कर जियो और न सर झुका कर जियो” गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। योग प्रस्तुति में कोमल जायसवाल तथा नृत्य प्रस्तुति में अर्शी कश्यप एवं युवराज सिंह ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चौहान (भाभी जी घर पर हैं एवं हप्पू की उलटन-पुलटन फेम) सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ उपस्थित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर कार्यक्रम की यादों को संजोया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख
रूप से अनुराग अग्रवाल( समाज सेवक), विपिन कुमार गुप्ता (प्रधान सम्पादक नेशनल एक्सप्रेस न्यूज),प्रदीप सिंह बब्बू, सैयद नवाब, डॉo संदीप सनातनी, अनिल आहूजा, अनिल विरमानी, धनंजय सिंह, समीर कुमार सिंह (एडवोकेट, हाई कोर्ट) , कृष्ण कुमार सिंह प्रधान सम्पादक पुनीत संदेश न्यूज पेपर, व्यूरो प्रमुख लखनऊ पुनीत संदेश अंकित राठौड, विशेष संवाददाता स्वास्तिका सिंह, विमल कुमार पाण्डेय एडवोकेट, डॉ अनिल प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, सौरभ सिंह मोनू पार्षद,डॉ निरुपमा पांडे, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि टीम रमाशंकर त्रिपाठी, के एन सिंह,फिल्म एक्ट्रेस डॉली गुप्ता, फिल्म कलाकार अनीस खान, भव्य रजत सिंह, ऐश्वर्या श्री, फिल्म लेखक रविन्द्र दुधानी, पत्रकार नजमुल हसन, सुनीत श्रीवास्तव, राशिद, अनुपम सक्सैना, सुभाष, आर के पॉल, वेद प्रकाश मिश्रा, आलिया खान, मिताली वर्मा, सोनू पॉल,फिल्म कलाकार सुशील शुक्ला बबलू, ज्योति शर्मा मौजूद रहीं।दिव्यांग सिंगर शबाब अली ने गीत सुना कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सोनल श्रीवास्तव एवं योगाचार्य पंडित नवीन को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया ।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने सह भोज का आनंद लिया। यह जानकारी संस्था के सचिव एवं बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील रॉकी तथा संस्था की अध्यक्ष गीतांजलि सिंह ने दी।