सपा कार्यालय में वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षों व सामाजिक न्याय के कार्यों को किया याद

मुलायम सिंह व झलकारी बाई की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन
– सपा कार्यालय में वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षों व सामाजिक न्याय के कार्यों को किया याद
फोटो परिचय- गोष्ठी को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव तथा वीरांगना झलकारी बाई की जयंती रविवार को पार्टी कार्यालय में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद नेताजी के विचारों, संघर्षों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों पर गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसानों, गरीबों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक-हुकूक की आवाज बुलंद की। गैरबराबरी व सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। देश के शहीदों के सम्मान व उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ घर पहुंचाने जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने मुखर होकर आवाज उठाई। वक्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नेताजी के विचार व संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ जिला मुख्यालय पर भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, पूर्व अध्यक्ष रामशरण यादव, वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, विपिन यादव, एडवोकेट जगदीश सिंह, रामकृपाल सोनकर, राजेंद्र वर्मा, देवेंद्र लोधी, केतकी यादव, बीना पटेल, आरती बघेल, रोहित लीलावती, कपिल यादव, शनि लोधी, डीजी कुशवाहा, सुहैल खान हेमू, आजम खान, एडवोकेट संदीप श्रीमाली, डॉ. अमित पाल, अरुणेश पांडेय, नंदकिशोर पाल, जगनायक सचान, अय्यूब खान, सुनील उमराव, रविंद्र यादव, जेपी यादव, साबिर, सऊद अहमद, ऐनुल हसन, नफीस सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *