समाज को जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठाकर एकजुट करने का लिया संकल्प

  विहिप का हितचिंतक अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता
– समाज को जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठाकर एकजुट करने का लिया संकल्प
फोटो परिचय-  हितचिंतक अभियान को संबोधित करते वक्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के संकल्प के साथ विश्व हिंदू परिषद ने रविवार से जनपद में हितचिंतक अभियान का शुभारंभ किया। छह दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने और लोगों को संगठन के उद्देश्यों एवं गतिविधियों से जोड़ने की पहल की जाएगी। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क करेंगे और उन्हें सपरिवार हितचिंतक बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

अभियान का शुभारंभ शहर के राधानगर स्थित शिव मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों को विश्व हिंदू परिषद के कार्यों व उद्देश्यों की जानकारी देते हुए जाति, पंथ व संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक एकता एवं जागरूकता मजबूत करने का आह्वान किया गया। लोगों से स्वयं हितचिंतक बनने के साथ ही अपने परिवार और परिचितों को भी अभियान से जोड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष विनायक, जिला कार्याध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिला मंत्री लोकेश गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला सह मंत्री मनमोहन साहू, विष्णुकांत, बजरंग दल जिला संयोजक सानू सिंह, जिला सेवा प्रमुख अभिनव यादव, जिला मठ मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख शैलेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला गौ रक्षा प्रमुख अनुराग अग्रहरि, नगर सह संयोजक आयुष, भिटौरा प्रखंड कार्याध्यक्ष बच्चू लाल मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों को हितचिंतक बनाया गया। इसके बाद विहिप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *