निधन को बताया अपूरणीय क्षति, संघर्ष व संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद
निधन को बताया अपूरणीय क्षति, संघर्ष व संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद
कांग्रेसियों ने शोकसभा कर घायल को दी श्रद्धांजलि
– निधन को बताया अपूरणीय क्षति, संघर्ष व संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद
फोटो परिचय- दिवंगत जिला महासचिव को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। कांग्रेस के जिला महासचिव मनोज गुप्ता उर्फ घायल के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। रविवार को ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और संघर्षों को याद करते हुए उनके निधन को कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
शोकसभा से पहले आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले संविधान बचाओ मार्च में कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत साथी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कार्यकर्ताओं से स्वागत कराने से भी इनकार कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनोज गुप्ता उर्फ घायल बेहद निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका निधन आज भी अविश्वसनीय लग रहा है। संगठन में उनके योगदान और सक्रियता की भरपाई कर पाना संभव नहीं है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि मनोज घायल की सहृदयता व आत्मीय व्यवहार हर किसी के दिल को छू जाता था। कठिन परिस्थितियों में भी वह मजबूती के साथ खड़े होकर साथियों का हौसला बढ़ाते थे। उनका जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है और उनकी यादें हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच बनी रहेंगी। शोकसभा में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, फजलुर्रहमान असलम, शिवाकांत तिवारी, राजू लोधी, इंजीनियर डीपी दुबे, रामनरेश महाराज, राजीव लोचन निषाद, ओमप्रकाश कोरी, बृजेश मिश्रा, प्रकाश पांडेय, अरुण जायसवाल, उदित अवस्थी, सैयद सहाब अली, बशीर अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, राजन तिवारी, चौधरी मोइन राइन, रेखा पासवान, शकीला बानो, अब्दुल रज्जाक, अकरम काले, धर्मेंद्र सिंह, हम्माद हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।