गांव-गांव बैठक कर पासी समाज को एकजुट करने की हो रही पहल

    29 नवंबर को होगा पासी स्वाभिमान सम्मेलन, बनाई रणनीति
– गांव-गांव बैठक कर पासी समाज को एकजुट करने की हो रही पहल
फोटो परिचय-  बैठक करते पासी जन जागृति संघ के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पासी जन जागृति संघ के तत्वावधान में रविवार को जनपद के विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित कर समाज को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता व एकजुटता का संदेश दिया गया। इस दौरान समाज के लोगों को महापुरुषों के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने के साथ ही अपने गौरवशाली इतिहास को जानने तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्राम दलपतपुर में रामशरन की अध्यक्षता में बैठक हुई, जबकि तारापुर असवार में रामसुमेर पासी के नेतृत्व में उनके निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं रावतपुर में रामबाबू के निवास पर समाज के लोगों ने बैठक कर संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता पर विचार-विमर्श किया। बैठकों में पहुंचे जगतपाल पासी, मुकेश कुमार, रामलखन, धीरेन्द्र बहादुर एडवोकेट एवं मुकेश हिंद ने बारी-बारी से अपने विचार रखते हुए समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक व संवैधानिक अधिकारों को समझने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए आपसी भाईचारा, एकता व शिक्षा बेहद जरूरी है। आगामी 29 नवंबर को पटेलनगर के पास, नहर कॉलोनी में आयोजित होने वाले पासी स्वाभिमान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। बैठकों में शिवसिंह, सुमेर कुमार, प्रीतिदेवी, सौरभ, आशीष, ओमप्रकाश, अरविंद, राजकरन, राजेश, मनोज, अखिलेश, रामसनेही, रामचरन कैथल, श्रीपाल, सतरूपा, मनोरमा, राजेश कैथल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *