कुसुम्भी के दंगल में पाप सिंह गुर्जर ने जीती अपाचे बाइक

  कुसुम्भी के दंगल में पाप सिंह गुर्जर ने जीती अपाचे बाइक
– स्व0 ननकाई तिवारी की स्मृति में हुआ भव्य दंगल
फोटो परिचय- विजेता पहलवान को अपाचे बाइक देते आयोजक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। असोथर विकास खण्ड के ग्राम कुसुम्भी में स्वर्गीय ननकाई तिवारी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक दंगल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में भारत केशरी अभिनायक सिंह, दिल्ली के मशहूर पहलवान पाप सिंह गुर्जर, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रशान्त पटेल, ललित मथुरा व शोभित झिंझक समेत कई दिग्गज पहलवानों ने शिरकत की।

दंगल की सबसे बहुप्रतीक्षित व अंतिम रोमांचक कुश्ती दिल्ली के पाप सिंह गुर्जर तथा बंटी पहलवान के बीच मोटरसाइकिल अपाचे के इनाम के लिए लड़ी गई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें बेहतरीन दांव-पेच का प्रदर्शन करते हुए पाप सिंह गुर्जर ने शानदार जीत दर्ज की और अपाचे बाइक पर कब्जा जमाया। आयोजक शिवा ठाकुर एडवोकेट ने सफल आयोजन के लिए सभी पहलवानों, अतिथियों व दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चुन्नू प्रसाद तिवारी, केदारनाथ शुक्ला, बड़े तिवारी, आशीष, बीरबहादुर सिंह, सत्यम सिंह, विजय यादव, शिवम राजपूत, राजू चन्देल, असोथर थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *